हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के राजपुर गांव पहुंची गुजरात पुलिस ने धोखधड़ी के आरोपी को स्थानीय पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया। रविवार रात में गुजरात राज्य के जवाहर नगर थाने की पुलिस ने धोखाधड़ी के मुकदमे से वांछित आरोपित को अपने साथ गुजरात ले गई।
हलिया थाना क्षेत्र के राजपुर निवासी दीपक गुजरात में रहकर गैस टैंकर चालक का कार्य करता था। आरोप है कि गाड़ी वहीं छोड़ 26 हजार रुपये का डीजल व 10 हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गया था। गाड़ी मालिक ने चालक के खिलाफ गुजरात के जवाहर नगर के थाने में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमें की विवेचना कर रहे जवाहर नगर थाने के एसआई एचएम पटेल रविवार को हलिया थाने पंहुचकर प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह से आरोपित के संबंध में जानकारी लिया। जिस पर प्रभारी निरीक्षक ने कांस्टेबल रामजी यादव को गुजरात से आई पुलिस टीम के साथ आरोपित को पकडने के लिए भेजा। गुजरात पुलिस ने आरोपित को घर से गिरफ्तार कर गुजरात ले गई।