फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: लूट की झूठी सूचना देने वालों को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। थाना क्षेत्र के रैकरा गांव में लूट की झूठी घटना के मामले में पुलिस ने गलत सूचना देने वाले पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। मंगलवार की रात रैकरा गांव के पास बाइक सवारो द्वारा डेढ़ लाख रुपये लूटने की झूठी सूचना राजगढ़ पुलिस को दी गई। लूट की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित सहित लूट करने के तीन आरोपियों को थाना ले जाकर पूछताछ किया तो लूट की घटना झूठी निकली। मंगलवार की शाम धूरकर गांव निवासी हंसराज रैकरा गांव के पास बाइक खड़ी कर डेढ़ लाख छिनैती किये जाने का आरोप लगाते हुए शोर मचाने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस पीड़ित और दो संदिग्धों को पकड़कर थाना ले गई। जहां पूछताछ के दौरान पता चला कि चंदौली के नौगढ़ थाना क्षेत्र के मजदूर कुछ दिन पहले हंसराज के यहां काम किये थे। जिससे मंगलवार को नौगढ़ के दो मजदूर अपनी मजदूरी लेने के लिए धूरकर गांव के हंसराज के यहां आए थे। हंसराज मजदूरों को पैसा देने के बजाय लूट का आरोप लगाते हुए शोर मचाने लगे। पुलिस तीनों को गिरफ्तार कर थाना ले जाकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह ने बताया की लूट की झूठी खबर फैलाने वालों पर मुकदमा दर्ज कर चलान कर दिया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें