फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतर्क रहकर ड्यूटी करें पुलिस के जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने गुरुवार को पुलिस चौकी करनपुर थाना कोतवाली देहात का निरीक्षण किया। आगामी त्यौहार बकरीद व रक्षाबन्धन के दृष्टिगत कोविड-19 जागरुकता व कानून व्यवस्था के मद्देनजर रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किया। निरीक्षण के दौरान चौकी के कार्यालय, बैरक व परिसर का निरीक्षण किया। हाईवे पर यातायात व दुर्घटनाओं पर विशेष निगरानी रखने, कोरोना संक्रमण को देखते हुए सफाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

नोवेल कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत चौकी पर सफाई व सैनिटाइज कराने के लिए चौकी प्रभारी को निर्देशित किया। सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी आते-जाते समय साबुन, हैंडवाश से हाथ धोने, हैंड गलब्स, मास्क लगाने व अपने पास सैनिटाइजर रखने व समय-समय पर हाथों को सैनेटाइज करते रहने के लिए निर्देशित किया। कहा कि चेकिंग के दौरान ग्लव्स व मॉस्क किसी भी दशा न हटाएं। पूरी सावधानी से अपना कार्य करें। इस दौरान चौकी प्रभारी करनपुर अभिषेक सिंह सहित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें