फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बच्चों की मौत की सूचना पर पुलिस हलकान

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। लालगंज थाना क्षेत्र के राहकला पचपेड़ी निवासी 40 वर्षीय लक्ष्मीना पत्नी लालपत्ति ने शुक्रवार दोपहर में अचानक रोते हुए गांव में पहुंची और अपने चारों बच्चों की मौत की सूचना दी। चार बच्चों की मौत की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। गांव के ही प्रकाश गिरी ने संतनगर पुलिस को चार बच्चों की मौत की सूचना दिया। चार बच्चों की मौत की सूचना पर पुलिस हलकान हो गई। आनन फानन में संतनगर चौकी इंचार्ज संजय यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से एक किलोमीटर पहले ही महिला रोते बिलखते मिल गई। पुलिस महिला को साथ में लेकर जब उसके घर पहुंची और दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो महिला के चारों बच्चे सो रहे थे। पुलिस ने बच्चों को जगाया। बच्चे नींद से उठे तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। संतनगर चौकी इंचार्ज ने बताया की मौत की सूचना गलत थी। जब महिला से बच्चों की मौत की फर्जी सूचना का कारण पूछा तो महिला रोने लगी। तब महिला की बड़ी बेटी ललिता ने बताया कि मां की तबियत ठीक नहीं है। भुत-प्रेत का चक्कर है। महिला का पति लालपत्ति संतनगर बाजार गया था। घर वापस आने पर पुलिस को देखकर वह भी हैरान रह गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें