कलेक्ट्रेट परिसर में करौना कंन्टोल रूम का निरीक्षण करते एडीएम यूपी सिंह ।
- फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह ने शुक्रवार को सुबह लगभग 11 बजे के आस-पास कलेक्ट्रेट परिसर में बनाये गये कोविड-19 कंट्रोल पहुॅच कर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक कर्मचारी को तंबाकू बनाते एवं खाते हुये पाये जाने पर कडी फटकार लगाते हुये कहा कि आगे से किसी भी के द्वारा कंट्रोल कक्ष के अन्दर धूम्रपान या तम्बाकू आदि का सेवन करते हुये पाया जाता है तो उसके विरूद्ध कडी कार्रवाई की जायेगी। अपर जिलाधिकारी ने ससीटीवी के फुटेज को देखा। तथा आने वाली शिकायतों के रजिस्टर का मुआयना किया गया। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय, प्रबन्धक ई-गर्वनेंस गुरू प्रसाद उपस्थित रहे।