फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने घर में घुसकर बहनों से की छेड़छाड़

Tue, 26 Feb 2013 01:45 PM IST
रायबरेली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिन पर आम जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, वही कानून तोड़ रहे हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को सिपाहियों ने घर में घुसकर दो बहनों के साथ छेड़खानी की। भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने और उसे पकड़ने की बात कहकर घर में घुसे।
विज्ञापन


सिपाहियों के खिलाफ सदर कोतवाली में तहरीर दी गई, लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी गई। इस पर पीड़ित पिता ने एसपी से लिखित शिकायत की। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर कोतवाल को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।

शहर के मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि सदर कोतवाली में तैनात दो सिपाही उसके घर आए। सिपाहियों ने उसके बेटे के बारे में पूछा और उसे बुलाने के लिए कहा। इसका कारण पूछा तो कहा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज है। यही नहीं सिपाहियों ने उसकी दो नाबालिग बेटियों के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर गालीगलौज तक किया।
विज्ञापन


आरोप है कि शोरगुल पर आसपास के लोग आए, जिस पर सिपाही बाद में देख लेने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पिता का कहना है कि उसके बेटे को फर्जी फंसाया जा रहा है। सदर कोतवाली में तहरीर देने के बावजूद उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। इस पर उसने एसपी से घटना की शिकायत की। उधर, एसपी राजेश पांडेय का कहना है कि शिकायत मिली है। सदर कोतवाल को जांच करने के आदेश दिए गए हैं। जांच सही मिली तो सिपाहियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें