फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आठ कैमरों का फुटेज खंगाल कर रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के बाजीराव कटरा निवासी कालीन व्यवसायी के घर से नकदी और लाखों रुपये मूल्य के आभूषण चोरी होने के मामले में पुलिस तो छानबीन कर रही है, लेकिन व्यवसायी की तरफ से अभी तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस घर में लगे कैमरों के फुटेज खंगाल कर चोरी करने वालों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

बाजीराव कटरा निवासी कालीन व्यवसायी विक्रम जैन परिवार के सदस्यों के साथ आठ फरवरी को दुबई गए थे। वहां से वे 13 फरवरी को शाम को घर लौटे। घर लौटने पर अपने कमरे में गए तो लाकर में कीमती आभूषण और नकद रुपये गायब थे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस अधिकारी मौके पर छानबीन भी करने पहुंचे, लेकिन व्यवसायी की ओर से अभी तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। उधर, पुलिस व्यवसायी के घर में लगे आठ सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल कर मामले की छानबीन कर रही है। कटरा कोतवाल अजय सेठ ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की छानबीन की जा रही है। जब से व्यवसायी दुबई गए थे, तब से फुटेज खंगाला जा रहा है। चोरी के मामले में अभी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें