फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्वीट करने पर पुलिस ने बीमार को पहुंचायी दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। हरियाणा में काम कर रहे युवक ने पिता को दवा पहुंचाने के लिए पुलिस को ट्वीट किया। इस पर पीआरवी ने दवा पहुंचाई। पुलिस के ट्विटर हैण्डल को टैग कर हरियाणा में रहकर प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले अरविन्द उपाध्याय नें एक दवा की फोटो पोस्ट कर बताया कि वह कछवां थाना क्षेत्र के दियांव गांव के निवासी है। उनके माता-पिता घर पर अकेले रहते है। पिता की स्पाइन की दवा चल रही है। दवा खत्म हो जाने के कारण उनके स्पाइन में तेज दर्द है। घर पर कोई जिम्मेदार व्यक्ति दवा लाने वाला नहीं है। लोकल मार्केट में दवा नहीं मिल पा रही है। ट्वीट का संज्ञान लेकर सोशल मीडिया सेल के नीरज ने प्रभारी प्रणय श्रीवास्तव को बताया । उन्होंने एसपी को मामले से अवगत कराया। एसपी डा. धर्मवीर सिंह के निर्देश पर 112 प्रभारी राकेश सिंह ने कछवां पीआरवी 1080 के माध्यम से दवा पहुंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें