फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मॉकड्रिल कर भीड़ को तितर-बितर करने का पुलिस ने किया अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। होली, रमजान को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर शनिवार को थाना अदलहाट परिसर में क्षेत्राधिकारी चुनार मंजरी राव के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने दंगा नियंत्रण का पूर्वाभ्यास किया। मॉकड्रिल के दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के लिए रबर बुलेट गन, लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले, एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड आदि शस्त्रों के संबंध में जानकारी हासिल की। दंगा नियंत्रण उपकरणों और शस्त्रों का संचालन कराते हुए बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया। दंगा नियंत्रण एवं प्रशिक्षण सत्र में सभी पुलिस कर्मियों को दंगे के दौरान बलवाइयों पर पुलिस की तरफ से की जाने वाली कार्रवाई को अलग-अलग टीम बनाकर अभ्यास कराया गया। दंगा नियंत्रण के मॉक ड्रिल के दौरान पाई गई खामियों पर सभी पुलिस कर्मियों से फीडबैक लेकर सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गएा। इस दौरान थानाध्यक्ष अजय कुमार सेठ, अपराध निरीक्षक रामप्रीत यादव,चौकी प्रभारी नरायनपुर आशुतोष शुक्ला, उपनिरीक्षक राम विलास सिंह,अभय नारायण सिंह, विजय कुमार राय, अरुण यादव, हंसलाल सहित मुख्य आरक्षी व आरक्षी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें