ब्लाक मुख्यालय जमालपुर पर प्रदर्शन करते भाकपा माले कार्यकर्ता।-सोशल मीडिया।
- फोटो : udhampur news
जमालपुर। विभिन्न मांगों के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनीनवादी) कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जमालपुर ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्र हितों और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
मांग पत्र में रोहित एक्ट को तत्काल लागू किए जाने की मांग की। जेएनयू के कुलपति पर जातिवादी मानसिकता का आरोप लगाते हुए उन्हें बर्खास्त करने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को दंडित किए जाने की मांग की।
इसके अलावा जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष अदिति, उपाध्यक्ष गोपिका, जॉइंट सेक्रेटरी दानिश और नीतीश की गिरफ्तारी को अलोकतांत्रिक बताते हुए इसकी निंदा की गई। छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद