फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कलेक्ट्रेट से भगाया

Tue, 24 Feb 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाकपा माले एवं अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को दोपहर दो सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना - प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे फतहां चौकी इंचार्ज ने कार्यकर्ताओं को परिसर से भगा  दिया। इस बात को लेकर कार्यकर्ताओं एवं पुलिस के बीच  नोकझोंक हुई।

कलेक्ट्रेट परिसर से जबरिया भगाए जाने पर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शनकारियों ने    राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक डिप्टी कलेक्टर दिवाकर सिंह को सौंपा।

भाकपा माले के सह संगठन अखिल भारतीय किसान सभा के जिला सचिव भक्त प्रसाद श्रीवास्तव के नेतृत्व सोमवार की दोपहर काफी संख्या में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और दो सूत्री मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान पदाधिकारियाें ने केंद्र सरकार से भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को वापस करने तथा बंजर भूमि को संरक्षित किए जाने की मांग की।

साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार के विरुद्ध नारेबाजी भी की। उनका कहना था कि केंद्र सरकार पूंजीपतियाें को लाभ पहुंचाने के लिए किसानाें के साथ पिछले दरवाजे से दगाबाजी करने का प्रयास कर रही है।

इसलिए वह किसानाें के हित की लड़ाई के लिए हमेशा तैयार हैं। प्रदर्शनकारियों ने किसानाें के हित को देखते हुए भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को तत्काल निरस्त करने तथा बंजर भूमि पर माफियाओं द्वारा किए गए जा रहे कब्जे को देखते हुए उसे संरक्षित करने की मांग की।
विज्ञापन


उधर, कार्यकर्ता प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे, उसी बीच  फतहां पुलिस चौकी इंचार्ज नगेंद्र कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और कार्यकर्ताओं को वहां से जबरिया हटाना शुरू कर दिया। इस बात को लेकर कार्यकर्ताओं एवं पुलिस के बीच नोकझोंक हुई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें