फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP पुलिस का एक्शन: मिर्जापुर में अवैध खनन में BJP के दो नेताओं समेत 84 लोगों के खिलाफ मुकदमा, पढ़ें पूरा मामला

Mon, 10 Mar 2025 06:54 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News : मिर्जापुर जिले की पुलिस ने अवैध खनन में भाजपा के दो नेताओं समेत 84 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कछवां क्षेत्र में एसडीएम सदर ने छापा मारकर दो डंपर और एक जेसीबी सीज की थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के कछवां क्षेत्र में मिट्टी के अवैध खनन के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। एसडीएम के निर्देश पर खनिज मुहर्रिर दीपक कुमार ने शनिवार की रात कछवां थाने में 84 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन


भाजपा की जिला कार्य समिति के सदस्य और कछवां नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अजय उपाध्याय के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष रहे योगेंद्र नारायण सिंह के खिलाफ भी एफआईआर हुई है।

मिट्टी के अवैध खनन की शिकायत मिलने पर शनिवार को एसडीएम सदर गुलाबचंद्र ने कछवा थाने के पास बरनी गांव के सामने गंगा के किनारे छापा मारा था। इस दौरान मौके से दो डंपर और एक जेसीबी अवैध खनन करते हुए पकड़ी गई थी। दोनों के चालक भी पकड़े गए थे जबकि बाकी लोग भाग गए थे। एसडीएम ने तीनों वाहनों को सीज कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद रात में खनिन मुहर्रिर दीपक कुमार ने शनिवार की रात कछवां थाने में कछवां के 45 और बरैनी गांव के 37 समेत 84 लोगों के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। भाजपा की जिला कार्य समिति सदस्य और कछवां नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अजय उपाध्याय और भाजपा मंडल अध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष रहे योगेंद्र नारायण सिंह के खिलाफ भी एफआईआर हुई है। इसमें बौनी गांव के प्रधान अशोक सिंह का भी नाम शामिल है। 

थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि खनन विभाग की तहरीर पर 84 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके दो महीने पहले भी प्रशासन ने एक डंपर सीज कर मुकदमा दर्ज कराया था। 

क्या बोले अधिकारी
अवैध खनन के मामले में एसडीएम ने शनिवार को छापा मारा था। इसके बाद कछवां थाने में 84 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। -नितेश सिंह, एएसपी आपरेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें