फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ऑटो की टक्कर में लूना सवार पौत्र की मौत, दादा समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीखड़। चुनार कोतवाली क्षेत्र के अदलपुरा बाजार के पास रविवार को शाम को ऑटो और लूना में टक्कर हो गई। इस हादसे में लूना सवार पौत्र की मौत हो गई और दादा घायल हो गए। हादसे में ऑटो सवार तीन लोग भी घायल हो गए। आंखों के सामने पौत्र की मौत से दादा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

चुनार कोतवाली क्षेत्र के बल्लीपुर गांव निवासी प्रहलाद सिंह अपने पौत्र 10 वर्षीय शिव कुमार सिंह के साथ वाराणसी से चुनार की तरफ अपने घर जा रहे थे। अदलपुरा बाजार के पास पहुंचे थे कि वाराणसी से चुनार की ओर जा रहे ऑटो ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में लूना सवार शिवकुमार सिंह की मौत हो गई। प्रहलाद सिंह घायल हो गये। ऑटो सवार मो. शेराजुद्दीन (30) निवासी नरिया थाना लंका वाराणसी और शिवपूजन (34), आशा (23) निवासी भीखमपुर जनपद चंदौली घायल हो गए। चौकी इंचार्ज अदलपुरा महेंद्र पटेल ने घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुनार भेजा। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चुनार कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि ऑटो और लूना की टक्कर में 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें