फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदलहाट पुलिस ने दो शूटराें को पकड़ा

Mon, 09 Mar 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शनिवार की रात क्षेत्र के पचेगढ़ा नहर पुलिया के पास से जेल में बंद चल रहे सोनभद्र के एक शातिर बदमाश के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनाें शूटराें के पास से पुलिस ने एक देशी रिवाल्वर, एक तमंचा तथा जिंदा कारतूस बरामद किया है। उनके विरुद्ध विभिन्न आरोप में मामला दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि शनिवार की रात वह फोर्स के साथ गश्त पर निकले थे। इसी दौरान सूचना मिली किसोनभद्र  का एक शातिर बदमाश जो इन दिनाें जेल में बंद चल रहा है उसके दो शूटर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। जानकारी होते ही वह दोनाें शूटराें की सुरागरसी में जुट गए। इसी बीच खबर लगी कि क्षेत्र के पचेगढ़ा नहर पुलिया के पास दो युवक खड़े हैं। इस पर वह पुलिस  टीम के साथ वहां पहुंचे और पुलिया के पास खड़े दोनाें युवकाें को पूछताछ के लिए बुलाया तो वह भागने लगे। आशंका होने पर घेराबंदी कर उन्हंे पकड़ लिया गया। एक ने अपना नाम अविनाश तथा दूसरे ने अमन सिंह निवासी पचेगढ़ा बताया। तलाशी कराई गई तो एक देशी रिवाल्वार और एक तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियाें ने बताया कि वह सोनभद्र के एक शातिर बदमाश के लिए काम करते हैं। जो हत्या के आरोप में इन दिनाें जिला जेल में बंद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें