फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर पुलिस पर महिला की पिटाई का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। क्षेत्र के धर्मदेवा गांव निवासी महिला ने गुरुवार की रात स्थानीय चौकी के सिपाही पर घर में घुसकर पिटाई करने का आरोप लगाया। क्षेत्र के पैड़ापुर चौकी अंतर्गत धरमदेवा गांव में गुरुवार की शाम को क्रिकेट खेल रहे लड़कों का गेंद एक व्यक्ति के घर में चला गया। जिसे लेकर मारपीट हो गई। उसमें प्रथम पक्ष को चोटें आई। मामले के संदर्भ में ग्रामीणों ने बताया कि प्रथम पक्ष के लोगों के कहने पर रात में चौकी का सिपाही महिला के घर पहुंच कर उसकी पिटाई किया। इस संबंध में पड़री थानाध्यक्ष मंजय सिंह ने बताया कि थाने पर कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन

बाइक सवार से की छिनैती
मिर्जापुर। लालगंज थाना क्षेत्र स्थित टाण्डाफाल पिकनिक स्थल के पास से गुजर रहे बरियारपट्टी गाँव निवासी अवधेश गोंड अपनी पत्नी सुनीता देवी से पिकनिक स्थल के पास गुरुवार की दोपहर में बैठे दो बाईक सवार बदमाशों ने छिनैती की। युवक की जेब से 1600 नकदी व महिला की सोने की चेन छिन लिया। अवधेश ने शुक्रवार को थाने में तहरीर दिया। थानाध्यक्ष लालगंज हरिशचन्द सरोज ने मामले को संज्ञान मे लेते चौकी प्रभारी लहंगपुर को जांच का आदेश दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें