फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पाॅक्सो और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। किशोरी को भगाने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को सुबह एक गांव से अपहरण, दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट के आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया।
विज्ञापन

बीते 22 अप्रैल को थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी घर से चप्पल खरीदने निकली थी। घर नहीं आने पर उसकी भाभी ने लापता होने की तहरीर दी। विवेचक उप निरीक्षक सुभाष चंद यादव ने बिहसड़ा बाजार बस स्टैंड के पास से किशोरी को रविवार को दोपहर में बरामद कर मेडिकल और मजिस्ट्रेटी बयान के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को सुबह आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार राय ने बताया कि आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें