फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार पटेल के संकल्प को साकार कर रहे पीएम मोदी : नंदी

विज्ञापन
मझवां विधानसभा क्षेत्र में निकाले गए यूनिटी यात्रा में शामिल जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल ग
विज्ञापन
कछवां। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर में मझवां विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को यूनिटी मार्च का आयोजन निकाला गया। यूनिटी मार्च में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास एवं जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी भी शामिल हुए। गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज से प्रारंभ होकर यूनिटी मार्च नई सड़क, जमुआ चौराहा, बजहा एवं हनुमंत बालिका इंटर कॉलेज होते हुए गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। औद्योगिक विकास एवं जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि आज हम जिस विराट और विस्तृत भारत का स्वरूप देख रहे हैं। इसके निर्माण में देश के पहले गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का अतुलनीय योगदान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरदार पटेल के एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को साकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में धारा 370 और 35 ए की समाप्ति से कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बना है। छोटी-बड़ी 565 रियासतों का एकीकरण करके एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना की आधारशिला रखने वाले सरदार पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी जनपदों में यूनिटी मार्च का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर से राष्ट्रीय पदयात्रा शुरू होने जा रही है। 152 किलोमीटर लंबी यात्रा सरदार पटेल के जन्म स्थान करमसद से शुरू होकर स्टेच्यू ऑफ यूनिटी केवडिया में समाप्त होगी। यूनिटी मार्च में मझवां भाजपा विधायक, जिला महामंत्री रविशंकर पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष मिताली जायसवाल, मंडल अध्यक्ष कछवां पवन उपाध्याय, पूर्व चेयरमैन अजय कुमार उपाध्याय, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजन केशरी, जिला कार्यसमिति सदस्य संतोष सिंह, मंडल अध्यक्ष पहाड़ी अशोक मौर्य, जेपी बिंद सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें