फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम किसान सम्मान निधि : 22,493 किसानों की किस्त पर लगाई गई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त जिले के 22,493 किसान परिवारों के लिए अटक गई है। कृषि विभाग की जांच में अभिलेखों में विसंगतियां मिलने के बाद इन किसानों के भुगतान पर अस्थायी रोक लगाई गई है। अब विभाग विशेष अभियान चलाकर किसानों से रिकॉर्ड दुरुस्त कराने की अपील कर रहा है।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक विकेश कुमार पटेल ने बताया कि 14,725 मामलों में वरासत संबंधी त्रुटियां मिली हैं। इन किसानों ने पंजीकरण के दौरान मृतक पूर्व भू-स्वामी का सही विवरण दर्ज नहीं किया है। वहीं, 3,286 मामलों में एक ही भूमि पर वर्तमान और पूर्व भू-स्वामी दोनों पीएम किसान का लाभ ले रहे हैं। इसके अलावा 4,482 किसानों ने एक फरवरी 2019 के बाद प्राप्त भूमि का पूरा विवरण पोर्टल पर दर्ज नहीं किया है।
विभाग के अनुसार संबंधित किसानों को पहले फार्मर रजिस्ट्री पूरी करानी होगी। इसके बाद पीएम किसान पोर्टल के फार्मर कॉर्नर में ‘अपडेट मिसिंग इन्फॉरमेशन’ विकल्प के जरिए स्वयं या जनसेवा केंद्र से जरूरी जानकारी और दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक ने बताया कि दस्तावेज स्पष्ट और पठनीय होने चाहिए। गलत या अस्पष्ट दस्तावेज के कारण आवेदन अस्वीकृत होने पर दोबारा सुधार का मौका नहीं मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें