सिटी क्लब सभागार में पीएम आवास के लाभार्थियों को संबोधित करते नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, स्रोत
मिर्जापुर। नगर के सिविल लाइन स्थित सिटी क्लब सभागार में रविवार को पीएम आवास शहरी के 2027 लाभार्थियों को आवास योजना की प्रथम किस्त दी गई। इसमें नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के 1800 लाभार्थी, नगर पलिका परिषद अहरौरा के 103, नगर पालिका परिषद चुनार के 67 व नगर पंचायत कंछवा के 57 लाभार्थी शामिल हैं। सिटी क्लब सभागार में विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक छानबे रिंकी कोल, अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कनौजिया, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मिर्जापुर श्याम सुन्दर केसरी, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, अपर जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह आदि ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। विधायक नगर ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार गरीब व जरूरतमंद परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना की बड़ी सौगात लेकर आई है।