फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वस्तीकरण के बाद फिर से पाट दिया भूखंड 21-05-15

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। अवैध प्लाटरों ने कमिश्नर के निर्देश पर हुई कार्रवाई के चंद घंटे बाद ही जेसीबी लगाकर भूखंड को पाट दिया गया। प्रशासनिक अधिकारियों को जब यह जानकारी हुई तो आनन फानन में टीम को जांच के लिए भेजा। मौके पर जेसीबी तो नहीं मिली पर जिस अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया था उसे अवैध प्लाटरों ने फिर से पाट दिया था। अवैध प्लाटरों के इस कारनामे के बाद अब प्रशासनिक महकमा मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के काली खोह में चल रही अवैध प्लाटिंग के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र के निर्देश के बाद शु्क्रवार की दोपहर पक्के निर्माण व जमीन का ध्वस्तीकरण कर दिया गया था। जवाब तलब के साथ ही ऐसे लोगों को चिह्नित कर मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी चल रही थी। इसके बावजूद अवैध प्लाटरों ने कुछ घंटे बाद ही रात में जेसीबी लगाकर भूखंड को पाटना शुरू कर दिया। उन्होंने भूमि को पाटकर प्रशासन को चुनौती दी। जब प्राधिकरण से जुड़े अधिकारियों को जानकारी हुई तो मौके पर जांच के लिए टीम को जाने का निर्देश दिया गया। लेकिन टीम जाने में आनाकानी करती रही। अवैध प्लाटरों का डर या मिलीभगत जो भी इसका कारण रहा हो पर उन्होंने यह जता दिया कि उन्हें कार्रवाई का कोई डर नहीं है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में संबंधित लोगों पर प्राथमिकी हो सकती है।
बेखौफ अवैध प्लाटर पाट रहे गंगा का किनारा
- अवैध प्लाटर पहाड़ ही नहीं करोड़ो लोगों की आस्था का केंद्र गंगा नदी का किनारा तक पाट दे रहे हैं। सबसे ज्यादा दयनीय स्थिति शहरी क्षेत्र व आस पास के इलाकों में हैं। प्रशासनिक अधिकारियों की नाक के नीचे ही शहर के सभी प्रमुख घाट, आस-पास से लेकर विंध्याचल क्षेत्र में अवैध रूप से किनारों पर प्लाट बनाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं सुंदर साइट का लालच देकर लोगों के आशियाने के सपने को महंगे दामों में बेचा जा रहा है। कई प्लाट तो ऐसे हैं जिनकी गंगा से दूरी 50 मीटर तक नहीं है। यही हाल रहा तो कुछ दिन में घाट और वहां दिखने वाली हरियाली की जगह कंक्रीट के जंगल नजर आएंगे। वहीं भविष्य में किसी बड़ी घटना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। विंध्याचल में अवैध प्लाटिंग का धंधा इन दिनों जोरों पर चल रहा है।
विज्ञापन

कोट्स-काली खोह में अवैध प्लाटिंग को तोड़ा गया था, फिर से वहां भूमि पाटने की शिकायत मिली थी। मौके पर गई टीम को भी शिकायत सही मिली है। ऐसे में संबंधित लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।- विनय कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें