फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: खिलाड़ियों का प्रशिक्षण तीन अप्रैल से

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। खेल निदेशालय की तरफ से संचालित आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश के लिए विभिन्न खेलों में विंध्याचल मंडल के खिलाड़ियाें का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों को तीन अप्रैल से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी क्रीड़ा अधिकारी भानु प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ी स्पोर्ट्स हास्टल में प्रवेश के लिए संचालित होने वाले 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि तीन तथा चार अप्रैल को कुश्ती बालक वर्ग में चयनित आनंद कुमार बिंद, श्लोक यादव, नीरज यादव वाराणसी में तथा हाकी बालक वर्ग में अनिकेत, आदित्य पाल, आरिफ अली, अंकुश यादव के अलावा बालिका वर्ग हाकी में चयनित कंचन कुमारी झांसी में प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि पांच और छह अप्रैल को फुटबाॅल बालक वर्ग में गोविंद, मो. अफजल, श्रेयांश यादव, संदीप सिंह बरेली, बैडमिंटन बालक वर्ग में शिवांग मौर्या, पीयूष सिंह प्रयागराज, क्रिकेट बालक वर्ग में राज सिंह यादव कानपुर, कबड्डी बालक वर्ग में खुशी यादव आगरा, तीरंंदाजी बालिका वर्ग में निधि यादव सोनभद्र में प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगी। सात और आठ अप्रैल को एथलेटिक्स बालक वर्ग में चंदन यादव आगरा प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें