फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: भारोत्तोलन में खिलाड़ियों ने दिखाए दम

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। सरदार पटेल इंटर काॅलेज कोलना में आयोजित दो दिवसीय 67वीं क्षेत्रीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का दूसरे व अंतिम दिन बृहस्पतिवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालिका स्पर्धा सीनियर वर्ग के 100 मीटर दौड़ में आरती शेरपुर, आराधना सिंह कोलना तथा 200 मीटर दौड़ में आकांक्षा व नेहरा यादव शिरपुर क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

खेल कूद का समापन विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मराज सिंह ने किया। प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ में आकांक्षा व जीवंत, सायमा शेरपुर तथा 800 मीटर में प्रियांशु यादव व अनीता कुमारी कोलना, 1500 मीटर में जीवंत, प्रतिमा शेरपुर, खुशबू अहरौरा क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में आरती व नेहरा यादव शेरपुर, ऊंची कूद में आरती शेरपुर, अशोका यादव कोलना, त्रिकूद में नेहरा यादव व प्रतिमा शेरपुर, गोला प्रक्षेप में प्रियांशु यादव कोलना, संगीता अहरौरा, तावा प्रक्षेप में प्रियांशी यादव कोलना, परवीन शेरपुर ने क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका के 100 मीटर दौड़ में दिव्या शेरपुर, नाजमा अधवार, 200 मीटर में दिव्या शेरपुर, खुशबू अहरौरा, 400 मीटर में निहारिका अहरौरा, दिव्या शेरपुर, 800 मीटर में सुनीता व खुशबू अहरौरा, 1500 मीटर में सुनीता पाल अहरौरा, सपना शेरपुर क्रमश: प्रथम व दूसरे स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में आंचल कुमारी अहरौरा, काजू शेरपुर, गोला प्रक्षेप में अस्मिता अखवार, सुनैना कोलना, तावा प्रक्षेप में अस्मिता व स्नेहा सिंह अधवार, हैमर थ्रो में अस्मिता व नाजमा अधवार अपने वर्ग में क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहीं।
सब जूनियर बालिका 100 मीटर दौड़ में कुसुम अखवार, अनीता शेरपुर, 400 व 800 मीटर दौड़ में निशा साहनी अहरौरा, नगमा अधवार, लंबी कूद मेें कनिका कोलना, अवंतिका शेरपुर, ऊंची कूद में अनीता व अर्पिता शेरपुर ने अपने वर्ग में क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में प्रवीण सिंह, नंद किशोर सिंह, भुवनेश्वर पांडे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें