फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में 63736 पौधे लगाए

Sun, 08 Nov 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दस जनपदों में एक ही दिन दस लाख पौधों का वितरण करके गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड बनाने का कार्य किया गया। यह बातें शनिवार को डीएफओ केके पांडेय ने बताई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश के दस जनपदों में एक ही दिन दस लाख पौधों का वितरण होना था, जिसमें मिर्जापुर जनपद को 60500 पौधा का वितरण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।

सुबह से शाम तक वितरण किए गए पौधों में लक्ष्य के सापेक्ष तीन हजार 236 पौधे अधिक वितरण किए गए। वितरित पौधों को जायका योजना के कर्मियों और ग्रामीणों की मदद से लगवाया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर सात नवंबर को प्रदेश के दस जनपद में एक ही दिन दस लाख पौधे का वितरण करके गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड बनाने के लक्ष्य को पूरा कर लिया गया।

सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक  पौधे का वितरण होना था। शनिवार को जनपद में लक्ष्य के सापेक्ष 63736 पौधों का वितरण किया गया। सभी पौधों के वितरण में संबंधित जानकारी एवं वीडियोग्राफी कराई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलायुक्त अनिल कुमार ने सिरसी एवं पटेहरा रेंज के भरेहठा ग्राम स्थित विभाग के 55 हेक्टेयर भूमि पर पौंधा लगाकर किया। वितरण किए गए पौधे में आंवला, नीम, इमली, कंजी, बकाईन, शामिल है।

इस अवसर पर  मुख्य वन संरक्षक, जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह, सीडीओ अमित सिंह ने पौधरोपण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में जन समुदाय ने अपनी भागीदारी दी। कार्यक्रम का संचालन डीएफओ केके पांडेय ने किया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें