फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: रामगया घाट पर अव्यवस्थाओं के बीच किया गया पिंडदान

विज्ञापन
​शिवपुर, रामगयाघाट पर पितृगणों का श्राद्ध कर्म करते श्रद्धालु।- संवाद।
विज्ञापन
विंध्याचल। शिवपुर स्थित रामगया घाट पर पृतपक्ष के पहले दिन पिंडदान के लिए सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। अमावस्या तिथि पर पितरों को पिंडदान करने की परंपरा है। अव्यवस्थाओं का आलम यह है कि शिवपुर बाजार से लेकर घाट तक बिजली, पानी, शौचालय, सफाई और प्रकाश व्यवस्था ध्वस्त है। शाम होते ही गंगा घाट अंधेरे में डूूब जाता है। इधर, गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद पानी कम होने पर घाटों की सीढ़ियों एवं आसपास कूड़ा, करकट व सिल्ट बिखरा है। पुनः गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। इस कारण शवदाह संस्कार मुक्ति धाम में कराएं जा रहे हैं। मुक्ति धाम परिसर व घाट की सीढ़ियों पर सिल्ट जमे हैं। घाट किनारे शौचालय नदारद है, एक शौचालय बनाया गया था जो क्षतिग्रस्त हो गया है। एक हैंडपंप के सहारे घाट पर श्राद्ध कर्म के लिए हजारों की संख्या में आने वाले लोग प्यास बुझा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें