उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पांडेय गुट के प्रांतीय नेतृत्व के आहवान पर शुक्रवार को शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया गया। इस दौरान आयोजित सभा में वक्ताओं ने मांगों को पूरा करने के लिए एकजुटता का आहवान किया।
सभा को संबोधित करते हुए प्रांतीय कोषाध्यक्ष डॉ.श्यामनारायण तिवारी ने शिक्षकों की एकजुटता का आहवान करते हुए कहा कि हमारी उपलब्ध्यिां और संघर्षों से लक्ष्य प्राप्त हो सकता है इसलिए शिक्षक संगठनों के आहवान पर आयोजित संघर्ष के कार्यक्रमों में सहभागिता जरूरी है। कहा कि शिक्षकों के विनियमतिकरण एवं वित्त विहीन शिक्षकों के लिए मानदेय जैसी उपलब्धियां शिक्षक संघ के संघर्षों का परिणाम है।
मंडलीय मंत्री डा. संजय मिश्र ने जिला विद्यालय निरीक्षक से माध्यमिक विद्यालयों में महीने के प्रथम सप्ताह में वेतन भुगतान की मांग की, साथ ही जनपदीय समस्याओं से संबंधित पूरक ज्ञापन एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा। मंडलीय अध्यक्ष कमला तिवारी ने संगठन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। सभा को संबोधित करने वालो में गोपाल जी पांडेय, शिव प्रसाद द्विवेदी, शिवाकांत पांडेय, विजय शंकर पाठक,डा.राजेश शुक्ला, रामदास सेठ, नरसिंह राम, संतोष कुमार, अवधेश पांडेय आदि शामिल रहे।