फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार की दोपहर सेक्टर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह ने क्षेत्र के 12 मतदान केंद्रों के 25 मतदेय बूथों का भौतिक सत्यापन किया। इस संबंध में सेक्टर मजिस्ट्रेट अनिल सिंह ने कहा कि जिला चुनाव अधिकारी के निर्देशानुसार क्षेत्र के मतदान स्थल नगर पालिका इंटर कॉलेज, जय हिंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सामुदायिक भवन नगर पालिका परिषद के सामने तथा सामुदायिक भवन निर्मलवा, अहरौरा डीह स्थित जूनियर हाई स्कूल के अलावा महुली, मीरापुर, मोहद्दीनपुर गांव में बने मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं का भौतिक सत्यापन किया गया है। उच्चाधिकारियों को समस्याओं से संदर्भित जांच रिपोर्ट भेजी जाएगी। मतदान स्थल तथा मतदान केंद्रों पर होने वाली सुविधाओं को समय रहते दुरुस्त कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें