फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंपों की हड़ताल से परेशानी

Thu, 15 Jun 2017 11:54 PM IST
mirzapur
विज्ञापन
पेट्रोल न मिलने से रामबाग पेट्रोल पंप पर परेशान बाइक सवार।
विज्ञापन
मिर्जापुर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में पेट्रोल पंप मालिक गुरुवार को हड़ताल पर रहे। जिसके चलते जनपद के ज्यादातर पेट्रोल पंप बंद रहे। पेट्रोल नहीं मिलने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हड़ताल की जानकारी नहीं होने से ज्यादातर ग्राहक एक पंप से दूसरे पंप पर भटकते रहे। पेट्रोल पंप मालिक पेट्रोलियम और गैस मंत्रालय के सचिव के आदेश का तेल कंपनियों द्वारा पालन नहीं किए जाने का विरोध कर रहे थे। वहीं देर शाम से ज्‍यादातर पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल मिलने से लोगों को राहत मिली।       
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवती प्रसाद चौधरी ने बताया कि कारोबार बचाने के लिए वे 15 जून से नो परचेज नो सेल पर अमल करेंगे। कहा कि उनकी बातें नहीं मानी गई तो हड़ताल आगे भी जारी रहेगा। बताया कि कंपनियों द्वारा आदेश का अनुपालन नहीं किए जाने से पेट्रोलियम व्यवसाय घाटा का सौदा हो गया है। प्रस्तावित दैनिक खुदरा मूल्य परिवर्तन प्रणाली से हमारी व्यक्तिगत और पूंजी की सुरक्षा और प्रक्रिया के अभाव में उत्पन्न समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।

जिससे पेट्रोल पंप मालिकों में नाराजगी है। बंदी के लिए पेट्रोल पंप मालिकों ने आयल कंपनियां को इसके लिए जिम्मेदार बताया। वहीं पेट्रोल पंप मालिकों की हड़ताल से लोगों को खासी परेशानी हुई। कई वाहनों का पेट्रोल खत्म होने से उन्हें काफी दिक्कत हुई। दूसरी तरफ कई वाहन मालिकों को गाड़ियों को घर पर खड़ा करके पैदल ही निकलना पड़ा।      
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें