फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: मिर्जापुर में तहसीलदार के पेशकार ने खाया जहर, इलाज के दौरान तोड़ा दम; इस वजह से उठाया आत्मघाती कदम

Wed, 24 Apr 2024 12:37 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में तहसीलदार के पेशकार ने जहर खाकर जान दे दी। सुबह- सुबह पेशकार के जहरीला पदार्थ निगलने की जानकारी मिलते ही तहसील परिसर में अफरा- तफरी मच गई। तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
जहर खाने के बाद पेशकार को अस्पताल ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां तहसीलदार के पेशकार रामसहाय सिंह ने बुधवार की सुबह लगभग नौ बजे जहरीला पदार्थ निगल लिया। जानकारी होते ही तहसील कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। आनन- फानन उसे उपचार के लिए सीएचसी मड़िहान ले जाया गया। जहां हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर इलाज के दौरान पेशकार की मौत हो गई।

विज्ञापन


विज्ञापन


यह है मामला
रामसहाय सिंह लगभग 25 वर्षों से मड़िहान तहसील में अर्दली से प्रमोशन होकर पेशकार पद पर कार्यरत रहे। बताया गया कि सेवानिवृत्त होने में डेढ़ वर्ष का समय बचा हुआ है। राजस्व परिषद अध्यक्ष डॉ. रजनीश दूबे का 18 अप्रैल को मड़िहान तहसील कार्यालयों का निरीक्षण था। आरोप है कि न्यायालय से पत्रावलियों के गायब होने के आरोप में कार्रवाई का दबाव बनाया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें