फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परसिया जंगल से हटाया अतिक्रमण

Thu, 27 Oct 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
मसवासी के बिजारखाता में सूखा पड़ा जंगिया वाला तालाब।
विज्ञापन

विज्ञापन
 कैमूर वन्य जीव बिहार रेंज हलिया के परिसिया वन क्षेत्र में वन भूमि पर हुए अतिक्रमण को बुधवार को हटवाया गया। प्रभागीय वनाधिकारी ओपी सिंह के नेतृत्व में पुलिस व बन विभाग टीम ने परसिया वन कंर्पाटमेंट नंबर एक में 50 हेक्टेयर वन भूमि से कब्जा हटवाया। मड़हे भी हटवाए औैर उजाड़े गए पौधों को लगाने के लिए 400 मजदूर लगाए गए। वन क्षेत्राधिकारी के मुताबिक गुरुवार तक सारे पौध लग जाएंगे।

मुख्यमंत्री की ग्रीन यूपी क्लीन यूपी के तहत  हलिया वन्य कैमूर रेंज के मतवार व कुशरिया में कराए गए पांच सौ हेक्टेयर  भूमि में 50 हजार पौधरोपण को स्थानीय आदिवासियों द्वारा नष्ट कर भूमि पर कब्जा कर  लिया गया था। पूर्व वन क्षेत्राधिकारी वीके पांडेय पूर्व  उपजिलाधिकारी सुनील कुमार व क्षेत्रीय विधायक भाईलाल ने छह  सितंबर को समझौते से जमीन को खाली कराई थी। इस मामले में 35 लोगों के पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रभागीय वनाधिकारी ओपी सिंह को दी। जानकारी होने पर उन्होंने मामले से जिलाधिकारी को अवगत कराया।  जिलाधिकारी ने डीएफओ ओपी सिंह व एसडीएम लालगंज लल्लनराम, सीओ लालगंज अलिखलेश राय के नेतृत्व में जिगना, हलिया लालगंज थानाध्यक्ष के साथ भारी संख्या में पुलिस व पीएसी के साथ बुधवार की सुबह दस बजे वन विभाग तथा पुलिस दस्ता हलिया रेंज के परिसिया वन क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने भेजा। टीम ने जंगल की जमीन पर लगाए गए मड़हे को हटवाते हुए कुछ जमीन पर की  गई  खेती को ट्रैक्टर से पलटवाया गया। इसके बाद खाली कराई गई जमीन में पौधे लगवाने का काम शुरू करा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें