फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपर्क मार्ग बनवाने के लिए किया प्रदर्शन

Fri, 13 Mar 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिहरपुर गांव में संपर्क मार्ग बनवाने को लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार को ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम प्रधान द्वारा द्वारा सड़क की खुदाई कर छोड़ दिया गया है, जिससे उन्हें आवागमन में परेशानी हो रही है। बीडीओ ने दो सदस्यीय टीम गांव में भेज कर काम प्रारंभ कराने का निर्देश दिया।

ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी इंद्र मणि त्रिपाठी से मांग की कि संपर्क मार्ग रोकने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। ग्रामीण सपा जिलाध्यक्ष को बुलाने की मांग पर अड़े थे।
विज्ञापन


 खंड विकास अधिकारी ने एडीओ एमआई पारसनाथ भारती और ग्राम पंचायत अधिकारी शशांक की दो सदस्यीय टीम को तत्काल गांव में भेजकर मुआयना कराया। टीम ने मामले की जांच कर ग्राम प्रधान को बुलाया।

उन्होंने ग्राम प्रधान को निर्देश दिया कि तत्काल संपर्क मार्ग के निर्माण का कार्य कराया जाए। यदि कोई व्यक्ति संपर्क मार्ग के निर्माण में बाधा डालता है, तो ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं।

प्रदर्शन करने वालों में अखिलेश सिंह, जीत बहादुर राय, अमित कुमार, किशन सिंह, रामसेवक पाल, लाल बिहारी पटेल, सिंटू सिंह, कैलाश सिंह, दुर्गा प्रसाद सिंह, पम्पम सिंह आदि शामिल रहे।


इनसेट-

ब्लाक में महिलाओं ने किया हंगामा
 
छानबे ब्लाक मुख्यालय पर उस समय हड़कंप मच गया जब ग्राम पंचायत शिवपुर की दो दर्जन से अधिक महिलाएं ब्लाक सभागार में पहुंच कर हंगामा करते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी से हाथापाई करने को तैयार हो गई।

सूचना पर पहुंची गैपुरा पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। महिलाआें का आरोप था कि उन्हें समाजवादी पेंशन से वंचित कर दिया गया तथा इंदिरा आवास भी मुहैया नहीं कराया गया।


ब्लाक मुख्यालय पर महिलाओं के हंगामे के दौरान प्र्रभारी खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार तिवारी भी पहुंच गए और उन्होंने ने भी महिलाओं का नेतृत्व करने वाली महिला को समझा-बुझा कर वापस भेजा।

हिदायत दिया कि यदि सरकारी कर्मचारी से अभद्रता का प्रदर्शन किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यदि किसी काम में लापरवाही बरती जा रही हो तो उसकी जांच व कार्रवाई उच्चाधिकारियों से शिकायत करके की जा सकती है।

महिलाओं का आरोप था कि उन्होंने समाजवादी पेंशन के लिए फार्म भर कर ब्लाक मुख्यालय पर दिया था, जिसको ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम प्रधान द्वारा अग्रसारित नहीं किया गया और वह कूड़ेदान में फेंक दिया गया। 
विज्ञापन


महिलाओं ने प्रभारी खंड विकास अधिकारी को एक पत्रक सौंप कर जांच व कार्रवाई की मांग किया है।

महिलाओं का नेतृत्व मनोरमा मिश्रा कर रही थी जबकि उनके साथ में लालती, गुड़िया, सीता, राधा, लीलावती, राजकुमारी, मंजू देवी आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।

इनका आरोप था कि पात्र होने के बावजूद उन्हें इंदिरा आवास मुहैया नहीं कराया गया और न ही समाजवादी पेंशन का ही लाभ दिया गया।

प्रभारी खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार तिवारी ने कहा कि जहां तक आवास का मामला है, वह अनुसूचित जाति के अलावा सामान्य एवं पिछड़ी जाति के लोगों को किसी भी ग्राम पंचायतों में अभी तक नहीं मिला है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें