लापरवाही के चलते नगरवासियों को जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। नगर का ऐसा कोई बाजार एवं चौराहा नहीं होगा जहां पर रोजाना जाम के झाम से राहगीरों को परेशान न होना पड़े। नगर में बनने वाली प्रमुख सड़कों के चलते इन दिनों लोगों को जाम की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
बता दें कि बुधवार को नगर क्षेत्र के नारघाट से त्रिमोहानी, पक्काघाट से सुंदरघाट, घंटाघर से बसनही बाजार, संगमोहाल से तेलियागंज, गिरधर के चौराहे से महुवरिया मार्ग, इमामबाड़ा से महंत शिवाला, संकटमोचन से जिला अस्पताल तिराहा रोड पर भीषण जाम लगा रहा, जिससे राहगीरों सहित वाहन चालकों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
नगर के किसी भी चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती न किया जाना भी जाम का प्रमुख कारण बनता जा रहा है, वहीं सुविधा शुल्क लेकर शहर के अंदर बड़े-बड़े वाहनों को प्रवेश दिलाए जाने से प्रतिदिन भीषण जाम से जूूझना पड़ रहा है, बावजूद इसके महकमा लापरवाह बना है।