फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 3 वोट ज्यादा पाकर धर्मेंद्र बने सफाईकर्मी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष

विज्ञापन
राजगढ़ में नव निर्वाचित सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष व टीम में शामिल अन्य पदा​धिकारी।-संवाद।
विज्ञापन
सक्तेशगढ़ / चील्ह। राजगढ़ और कोन ब्लॉक मुख्यालय पर रविवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव में राजगढ़ के धर्मेंद्र लाल श्रीवास्तव को सफाई कर्मचारी संघ का ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया है।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए धर्मेंद्र लाल श्रीवास्तव और अहमद अली दावेदार थे। धर्मेंद्र लाल श्रीवास्तव 67 वोट, अहमद अली 64 वोट मिले। तीन वोट से धर्मेंद्र लाल श्रीवास्तव अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। चुनाव अधिकारी मनोज कुमार मौर्या, सुशील कुमार यादव, फूलचंद एवं रमेश रहे। चील्ह कोन ब्लॉक मुख्यालय पर रविवार को सफाई कर्मचारी ब्लॉक अध्यक्ष व मंत्री पद का चुनाव हुआ। इसमें बाबूलाल ने 59 मत प्राप्त किया।
वहीं, उनके प्रतिद्वंदी सत्यनारायण यादव को 59 मत प्राप्त हुए। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को बराबर-बराबर मत प्राप्त हुए। बाबूलाल ने बताया कि चुनाव अधिकारी का निर्णय आना बाकी है। वहीं, नागेश्वर सचिव के पद पर निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें