फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: सोनभद्र जा रही रोडवेज बस को धक्का लगाते दिखे लोग, सपा ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

Wed, 15 Mar 2023 05:05 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर से सोनभद्र के ओबरा जाते समय लोधी टोल प्लाजा के समीप मंगलवार देर शाम रोडवेज की बस खराब हो गई। लोग बस को धक्का देते नजर आए। समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ने इस वीडियो को ट्वीट कर रोडवेज परिवहन व्यवस्था के बहाने  सरकार पर निशाना साथा।
विज्ञापन
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर से  सोनभद्र के ओबरा जाते समय लोधी टोल प्लाजा के समीप मंगलवार देर शाम रोडवेज की बस खराब हो गई। लोग बस को धक्का देते नजर आए। किसी ने इसका वीडियो बना लिया। बाद में यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ने इस वीडियो को ट्वीट कर रोडवेज परिवहन व्यवस्था के बहाने  सरकार पर निशाना साथा।

विज्ञापन


मामले में रोडवेज के एआरएम हरिशंकर पांडे ने बताया कि मंगलवार शाम करीब छह बजे टोल प्लाजा के पास स्टार्टिंग फ्यूज उड़ जाने से बस बंद हो गई। टोल प्लाजा कर्मियों धक्का देकर बस को सड़क किनारे किया। फिर नया फ्यूज लगाकर बस को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। रात 11 बजे बस ओबरा पहुंची और वहीं पर रुकी।  वहां से सुबह छह बजे चलकर रोडवेज बस यात्रियों को लेकर सुबह 10 बजे मिर्जापुर रोडवेज आई।

दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ने बस को धक्का लगाते लोगों का वीडियो ट्वीट कर लिखा- मिर्जापुर से रेणुकूट को जाने वाली सरकारी बस दम तोड़ती हुई नजर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे यूपी में किराया कम नहीं होगा और धक्कामार खटारा बसों में धक्का यात्रियों से ही लगवाएंगे। ट्वीट में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह पर भी कटाक्ष किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें