फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम-भरत का मिलन देख सजल हुए नयन

Wed, 28 Oct 2015 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूूरो मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री गणेशगंज रामलीला समिति की ओर से प्राचीन चौदस के भरत मिलाप की भव्य झांकियां परंपरागत तरीके से निकाली गईं। गणेशगंज चौराहे पर प्रभु श्रीराम और भरत का मिलन देख लोगों की पलकें भीग गईं। पुष्पों की वर्षा के बीच श्रीराम के जयघोष से पूरा इलाका गुंजायमान हो रहा था। गणेशगंज मार्ग सहित आसपास की सड़कों पर बिजली की जगमग रोशनी से की गई सजावट की छटा देखते ही बन रही थी।
विज्ञापन


गणेशगंज चौराहे पर प्रभु श्रीराम व भरत जी का भावपूर्ण मिलन देखने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसके पूर्व समिति के पदाधिकारियों द्वारा विधिवत प्रभु श्रीराम का पूजन-अर्चन एवं भव्य आरती की गई। गणेशगंज और भैसहिया टोला मार्ग बिजली की जगमग रोशनी से सराबोर रहा।

भरत मिलाप की भव्य झांकियां गणेशगंज से उठ कर लाल डिग्गी, मुकेरी बाजार, भैसहिया टोला, इमरती रोड, गुड़हट्टी रोड, नबालक का तबेला, त्रिमोहानी, बूढ़ेेनाथ मार्ग, गोसाईं टोला से लालडिग्गी होते हुए पुन: गणेशगंज पहुंच कर समाप्त हुआ। धूमधाम से निकाली गई भरत मिलाप की 15 झांकियों के साथ डीजे साउंड, ढोल-ताशा सहित समिति के पदाधिकारी समिति बैनर के साथ-साथ चल रहे थे।
विज्ञापन


मनोहारी झांकियों के बीच श्रीराम दरबार सहित देवता और असुरों के बीच युद्घ की झांकी दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही थी। इस दौरान समिति के अध्यक्ष कैलाश सोनी सहित महामंत्री नरेश जायसवाल, सत्य नारायण सोनी, ई. कुलपाल सिंह जायसवाल,  लाला सोनी, मीडिया प्रभारी मुक्तिनाथ गुप्त, रामलखन सोनी, मोहन लाल ओमर, बब्बन शर्मा, रामेश्वर सोनी, मदन गोपाल सोनी, आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें