फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गर्मी में सुबह से शाम तक बिजली कटौती से लोग त्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के चार विद्युत उपकेंद्रों पर इन दिनों मरम्मत और ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि का काम चल रहा है। मरम्मत और ट्रांसफार्मरों की क्षमता में वृद्धि के कारण विद्युत निगम सुबह नौ से शाम पांच बजे तक घोषित रूप से कटौती कर रहा है। इस प्रचंड गर्मी में दिन भर बिजली कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर के लालडिग्गी, जंगीरोड, जेल रोड तथा सखौरा विद्युत उपकेंद्र के अलावा संबंधित क्षेत्रों में मरम्मत तथा ट्रांसफार्मरों की क्षमता में वृद्धि का काम हो रहा है। ये सारे काम रीवैंप योजना के तहत हो रहे हैं। इसके लिए विद्युत उपकेंद्र से संबंधित कई मोहल्लों की बिजली सुबह नौ बजे से ही काट दी जा रही है। इसके बाद शाम पांच बजे बिजली आपूर्ति शुरू की जा रही है। यह कटौती 30 अप्रैल तक की जानी है। उधर, भीषण गर्मी में सुबह से शाम तक बिजली कटौती से घर में रहने वाली महिलाएं और बच्चे त्रस्त हो जा रहे हैं। ज्यादा समय तक कटौती के कारण इनवर्टर की बैटरी तक डिस्चार्ज हो जा रही है। तेज धूप और भीषण गर्मी में लोग परेशान हो जा रहे हैं। उधर, नगर के लालडिग्गी उपकेंद्र के त्रिमोहानी तथा लालडिग्गी फीडर में काम होना है। यहां पांच एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने के अलावा जर्जर तार और पोल बदले जाएंगे। मरम्मत कार्य के दौरान कटौती से लालडिग्गी, रायल मेडिकल के पास तथा त्रिमोहानी और आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे। इसी प्रकार जंगीरोड के पीलीकोठी फीडर में जर्जर एलटी तार को बदलकर एरियल बंच कंडक्टर (एबीसी) तार लगवाए जाएंगे। इस काम के दौरान कटौती से आवास विकास काॅलोनी, भरूहना चौराहा तथा गायत्रीपुरम के क्षेत्र प्रभावित होंगे। इसी प्रकार जेल रोड के डंकीनगंज तथा पुरानी दशमी फीडर के जर्जर एलटी तार को बदलकर एबीसी तार लगाए जाने हैं। काम के दौरान कटौती से डंकीनगंज, रतनगंज, लेबर चौराहा, चिनियहवा इनारा काॅलोनी तथा तुलसी चौक के मोहल्ले प्रभावित होंगे। इसी पकार सखौरा उपकेंद्र के टाउन नंबर चार तथा बिहारी फीडर के जर्जर एलटी तार को बदलकर एबीसी तार लगाए जाएंगे। बिजली कटौती के कारण अर्जुनपुर, पक्का पोखरा, रमईपट्टी, ऑटो स्टैंड, देहात कोतवाली, जोगियाबारी, नुआंव, विजयपुरा तथा मसारी गांव प्रभावित होंगे। सभी संबंधित फीडरों से सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार का कहना है कि बुधवार को रामनवमी के चलते अधिकांश स्थानों पर शट डाउन नहीं लिया गया। मरम्मत का काम जाड़े में भी होता है, लेकिन मौसम अनुकूल होने से पता नहीं चलता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें