हलिया। थाना क्षेत्र के देवघटा पांडेय गांव के धूरिहा मजरे में मंगलवार को देर शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बुधवार को बच्चे के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
देवघटा पांडेय गांव के धूरिहा मजरा निवासी लालजी बिंद का पांच वर्षीय पुत्र आर्गन मंगलवार को देर शाम अपने घर के पास सड़क किनारे खेल रहा था। उस दौरान गांव की तरफ से गल्ला लादकर तेज गति से जा रहे ट्रैक्टर से बच्चे को टक्कर लग गई। इस हादसे में आर्गन गंभीर रूप से घायल हो गया। मवई गांव निवासी ट्रैक्टर चालक शुभम ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। परिजन हादसे में घायल बच्चे को लेकर पीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बच्चे के पिता लालजी की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक शुभम निवासी मवई कला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। आर्गन पांच बहनों में इकलौता भाई था। थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर के टक्कर से बच्चे की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक के खिलाप मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।