स्थानीय थाना क्षेत्र के सोनगढ़ा गांव निवासी भरतलाल दूबे की तहरीर पर पुलिस छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है। तहरीर में बताया कि उसका पुत्र पकंज दूबे एक प्राइवेट बस पर कंडक्टर है। बस बुकिंग पर लेकर कानपुर गया था। वहां से लौटकर बीते 23 नंवबर की रात में बरयां पेट्रोल पंप पर बस खड़ी कर आराम कर रहा था कि बरयां गांव निवासी लंबू व कल्लू व छोटकावन व रामशकल व श्रीराम व लवकुश बस पर चढ़कर 45 हजार रुपये छिनकर मारपीट कर बस से नीचे फेंक दिया। बस चालक किशोरी लाल ने पुलिस को सूचना देते हुए गंभीर रूप से घायल पुत्र को उपचार के लिए एंबुलेंस से मंडलीय चिकित्सालय में लेकर गए। जहां पर उपचार चल रहा है। उसका पुत्र जीवन की जंग लड़ रहा है। उसका दाहिना हाथ टूट गया है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल करने में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कि जा रही है।