फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुवनेश्वर में युवक की संदिग्ध मौत से मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के लहंगपुर चौकी अंतर्गत गंगहरा कलां गांव निवासी दीपक गुप्ता (20) पुत्र रामगरीब गुप्ता की भुवनेश्वर में ट्रेन से कटकर संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार को मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि दीपक गुप्ता अपने पिता रामगरीब के साथ भुवनेश्वर में कबाड़ की दुकान पर पिता का हाथ बटाते हुए पढ़ाई कर रहा था। पुलिस द्वारा अज्ञात शव की जानकारी व्हटसऐप पर प्रसारित किया गया। इसके बाद शव की शिनाख्त भुवनेश्वर में रह रहे रामगरीब के छोटे पुत्र दीपक के रूप में हुआ। परिजनों ने बताया कि उसकी मौत संदेहात्मक है। रामगरीब गुप्ता के ससुराल में शादी थी। जिसमें राम गरीब शामिल होने आए थे। सूचना मिलते ही रामगरीब के साथ परिजन ट्रेन पकड़ कर भुवनेश्वर के लिए निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें