फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा पहुंचा 43 पर अकुला गए लोग

Thu, 20 Apr 2017 12:20 AM IST
mirzapur
विज्ञापन
धूप से बचाव
विज्ञापन

विज्ञापन
गर्मी की तपिश से जनजीवन बेहाल हो चुका है। बुधवार को सूरज निकलते ही तल्खी का एहसास कराने लगा। ज्यों-ज्यों दिन चढ़ता गया, सूरज की तपिश बढ़ती गई। दोपहर होते-होते पारा 43 डि्रग्री सेलि्सयस तक पहुंच गया। चिलचिलाती धूप के कारण लोग दोपहर मंे घरों से निकले ही नहीं और सड़कों, बाजारों मंे सन्नाटा पसरा रहा।
पुरवाई के चलते पिछले हफ्ते मौसम नर्म हुआ था। मगर अब धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके अलावा गर्म हवा भी चलने लगी है। ऐसे में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। धूप बदन को जलाने वाली महसूस हो रही थी, जिसके चलते लोगों ने दोपहर घर में हुआ गुजारना मुनासिब समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 जो लोग जरूरी कार्यवश घरों से निकले लोग अपने चेहरे को कपड़े से पूरी तरह ढककर ही बाहर निकले। दोपहर के समय स्कूली की छुट्टी होने के बाद कई मार्गों पर भीषण जाम की स्थिति पैदा हो गई, जिससे स्कूली बच्चों को तल्ख धूप से पसीने पसीने हो रहे थे। नगर के प्रमुख बाजारों में बिक रहे मौसमी फलों की खरीदारी करने के लिए लोग दूकानों पर डटे रहे, वहीं शीतल पेय पदार्थों की भी जमकर बिक्री हुई। दोपहर के समय बाजारों, सड़कों व दूकानों पर उतने ग्राहक नहीं दिखे, जिससे दूकानदार मायूस रहे। गर्म हवाओं के थपेड़ों से बाइक सवारों का भी बुरा हाल रहा, वहीं रिक्शा चालक भी छांव की तलाश करते दिखे।       

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें