फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़े समाज के लोग सपा को करें मजबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सिटी ब्लक के भस्मा गांव में बुधवार को समाजवादी पार्टी की ओर से बिंद, मल्लाह, केवट , निषाद समाज के लोगों के साथ जन चौपाल का आयोजन किया गया। आयोजित जन चौपाल को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राम किशोर बिंद ने कहा कि हमारा समाज समाजवादी पार्टी के साथ खड़ा है । 2022 के विधानसभा के चुनाव में बिंद, मल्लाह, केवट निषाद समाज एक जुट होकर समाजवादी पार्टी को मतदान करेंगे। इस सरकार में हमारा समाज दब गया है। ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है। सपा जिलाध्यक्ष देवीप्रसाद चौधरी ने कहा कि दलित व पिछड़े समाज के लोग अपनी ताकत को पहचाने और मिर्जापुर के पांचों विधानसभा सीटो को जिताकर राष्ट्रीय अध्य्क्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने का काम करें। जन चौपाल में मुन्नी यादव, राम गोपाल बिंद, रामजीव बिंद, जवाहरलाल मौर्या, रोहित शुक्ला, अभय यादव, सुरेंद्र पटेल, अशोक यादव, अनिल यादव, विनोद यादव, अविनाश बिंद, अरसद अली, रणजीत फौजी, रामजीत यादव, शिवकुमार यादव, चंद्रशेखर विश्वकर्मा आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें