मिर्जापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़कों का लोकार्पण किया। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआइसी प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री, विधायकगण सहित अधिकारी गण इस दौरान उपस्थित रहे। जिले के विकास खंड सिटी के झिगुरा से बरकछा तक 96.24 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क का लोकार्पण हुआ। इसके साथ ही ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत शिलान्यास के लिए 12 मार्गों को प्रस्तावित किया गया। इसमें लरवक से मिर्जामुराद 465.50 लाख रुपये, लालगंज से बरडिहा 299.31 लाख रुपये, चुनार राजगढ़ से भेड़ी 243.89 लाख रुपये, बघौड़ा एलडी रोड से धुरकर 582.87 लाख रुपये, एलडी रोड से रैकरी 198.41 लाख रुपये, चुनार राजगढ़ से सरसो पतार 237.56 लाख रुपये, एनएच -सात से भरपुरा राजवाहा रोड 272.39 लाख रुपये, मधुपुर धनसिरिया 717.50 लाख रुपये, सोनपुर घाट से अहरौरा वाया रामपुर डबई 390.85 लाख रुपये, तिसुआ हिल -कनौरा घाट मार्ग 286.89 लाख रुपये, भैसा से बरैनी 273.70 लाख रुपये तथा लालगंज हलिया रोड -थरपरसिया 230.44 लाख रुपये सहित 12 सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसकी कुल लागत लगभग 4199.31 लाख रुपये है। इस अवसर पर प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मझवां विधायक शुिचिस्मिता मौर्य, चुनार विधायक अनुराग पटेल, छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल आदि थे। कार्यक्रम के दौरान डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार, सीडीओ श्रीलक्ष्मी वीएस, अपर मुख्य अधिकारी नीतू सिंह सिसौदिया, डीएफओ पीएस द्विवेदी शामिल रहे।