फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी के प्रति लोगों को किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। उपजिलाधिकारी मड़िहान रोशनी यादव व सीओ अजय कुमार राय ने संयुक्तरूप से मंगलवार को थाना क्षेत्र के पटेहरा कला, दीपनगर समेत कई गांवों का भ्रमण किया। मय फोर्स के साथ ही रूट मार्च करते हुए अधिकारियों ने ग्रामीणों को कोरोना महामारी से बचाव के संदेश दिए। एसडीएम ने लोगों से कहा बहुत ही जरूरी तो घर से बाहर निकलें। हमेशा मास्क पहनें व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर एक दूसरे से दूरी बनाकर रहने की हिदायत दी। अधिकारियों ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान प्रत्याशियों के किसी तरह के प्रलोभन से बचने व निष्पक्ष मतदान का आह्वान किया। इस दौरान थानाध्यक्ष मड़िहान राजकुमार सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें