फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अंतिम संस्कार में गए लोगों की पिटाई, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। थाना क्षेत्र के नरायनपुर स्थित रैपुरिया श्मशान घाट पर बुधवार को देर शाम अंतिम संस्कार करने गए लोगों को चाय के दुकानदार ने साथियों के साथ मिलकर लाठी से पीटकर कर घायल कर दिया। मारपीट की इस घटना में चार लोग घायल हो गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारने-पीटने व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। घायलों को मेडिकल मुआयना के लिए सीएचसी चुनार भेज दिया।
विज्ञापन

सीकियां गांव निवासी सियाराम के पुत्र प्रदीप कुमार ने बुधवार की रात थाने में तहरीर दी। इसमें उसने बताया कि वह अपने गांव के लोगों के साथ अंतिम संस्कार करने बुधवार की शाम रैपुरिया घाट गया था। वहां स्थित एक चाय की दुकान पर चाय पीने के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर दुकानदार लाठी से अंतिम संस्कार करने गए लोगों को मारने-पीटने लगा। इससे सूरज सिंह, संदीप कुमार, राजबली व बृजपाल घायल हो गए। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि प्रदीप कुमार की तहरीर पर अशोक साहनी, रामबाबू साहनी, आकाश साहनी, संतोष साहनी निवासी वाजीदपट्टी थाना अदलहाट के खिलाफ मारने-पीटने व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें