फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ग्राम न्यायालय के संचालन के लिए अधिवक्ताओं ने दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। उपरौध अधिवक्ता समिति की तरफ से बृहस्पतिवार को ग्राम न्यायालय के संचालन करने के लिए एसडीएम को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में लालगंज तहसील क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग भी की गई है।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष अनिल शुक्ला के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने लालगंज के एसडीएम बीएल सरोज को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में लालगंज तहसील क्षेत्र को सूखा प्रभावित बताने के साथ ही इसे सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की गई है। कहा गया है कि यहां के किसानों ने धान की रोपाई नहीं की है और वे सूखे की समस्या से जूझ रहे हैं । अधिवक्ताओं ने ग्राम न्यायालय के संचालन में हो रहे विलंब में हीलाहवाली करने का आरोप लगाया। कहा है कि ग्राम न्यायालय के संचालन के लिए भवन बनकर तैयार है। ज्ञापन देने वालों में हृदय शंकर चतुर्वेदी, केदारनाथ शुक्ला, विपिन तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें