फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विधायक लिखी गाड़ी से पहुंचे लोगों ने शो रूम में किया हंगामा, हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली के भरुहना रोड स्थित स्कॉर्पियो के शोरूम पर विधायक लिखी गाड़ी से पहुंचे लोगों ने बदले गए टायर के पैसे को लेकर हंगामा किया। साथ ही सर्विस हेड के साथ हाथापाई की। मौके पर जब कंपनी के लोग पहुंचे तो सभी भाग गए।
विज्ञापन

स्कॉर्पियो शोरूम के मालिक सुमित अग्रवाल ने बताया कि पड़री थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी एक व्यक्ति ने दो माह पहले शोरूम से एक स्कॉर्पियो खरीदी थी। कुछ दिन पहले उन्होंने गाड़ी के टायर में समस्या होने की बात बताई। उनको बताया गया कि टायर कंपनी का है। वहां कंप्लेन करना पड़ेगा। इसके बाद टायर कंपनी से बात कर उनकी समस्या का निदान कराया गया। कंपनी के लोगों ने बताया कि टायर की घिसाई की बदले प्रति टायर चार हजार रुपये लगेंगे। इसके बाद टायर बदल जाएगा। इसके बाद भी गाड़ी मालिक नहीं माने। उनके कहने पर टायर कंपनी के लोगों से निवेदन कर प्रति टायर दो हजार रुपये फिक्स किया गया। बृहस्पतिवार की शाम जब कंपनी का चालक उनके साथ टायर बदलवाने गया तो टायर बदले जाने के बाद उन्होंने पैसे देने से इन्कार कर दिया इसके बाद चालक को गाड़ी की चाबी लेने को कहा गया।
इस पर स्कार्पियो सवार चार-पांच लोग शोरूम पर आए। उन्होंने लोहे की रॉड निकालकर हंगामा करते हुए सर्विस हेड के साथ हाथापाई की। शोरूम के कर्मचारी पहुंचे तो सब सभी फरार हो गए। बताया कि सभी एक विधायक के साथ काफिले में चलते हैं। गाड़ी पर भी विधायक लिखा है। शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की जाएगी। देहात कोतवाल बृजेश सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें