अहरौरा में भाकियू के संरक्षक रास बिहारी सिंह ने सपत्निक समर्पण भाव से सौंपा मंदिर निर्माण के लिए
- फोटो : MIRZAPUR
अहरौरा/सीखड़। अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान में लोग दिल खोलकर दान दे रहे हैं। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन विंध्याचल मंडल के संरक्षक तथा पाषाण मजदूर व्यवसायिक संघ के जिला कोषाध्यक्ष रास बिहारी सिंह ने राम मंदिर निर्माण के लिए इक्यावन हजार रुपये का चेक धन संग्रह के लिए नामित सदस्य संजय भाई पटेल को दिया। सीखड़, स्थानीय विकास खंड में अयोध्या में भगवान राम मंदिर निर्माण के लिए चलाए गए धन संचय अभियान में यूपी कोऑपरेटिव बैंक लखनऊ के डायरेक्टर व भाजपा नेता लोक नारायण सिंह ने राम मंदिर निर्माण के लिए 25 हजार रुपये दान दिया। इस अवसर जिला कार्यवाह रामबालक त्रिपाठी, जिला प्रचारक देवेश, विभाग प्रचारक संतोष, जिला प्रचार प्रमुख दुर्गेश व खंड कार्यवाह विश्वजीत आदि उपस्थित रहे।