फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकी देने पर डीबीएल के एरिया हेड समेत तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नेशनल हाईवे का निर्माण करा रही दिलीप बिल्डकान लिमिटेड के एरिया हेड प्रदीप सिंह की ओर से अधिवक्ता दिलीप गहरवार को फोन कर धमकी देने के मामले में देहात कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दिलीप गहरवार का आरोप है कि उन्होंने 11 जनवरी को दिलीप बिल्डकान कंपनी पर राजस्व चोरी का आरोप लगाया था। बताया कि नरायनपुर वाया अनुमना फोनलेन निर्माण कार्य में स्थानीय कंपनी के कर्मचारियों द्वारा कंपनी की आड़ में खनन पट्टा से बिना खनन कार्य किए परमिट इस्तेमाल करके नियम विरुद्ध राजस्व चोरी का प्रकरण संज्ञान में आने पर जनहित में जिले के उच्चाधिकारियों, खनन अधिकारी कंपनी के प्रमुख दिलीप सूर्यवंशी को डाक के जरीये छायाप्रति भेजी। इसके बाद 15 जनवरी की सुबह कंपनी के एरिया हेड प्रदीप सिंह ने फोन कर गाली दी। उनके अधिवक्ता पेशे को लेकर अपशब्द कहा। जान से मारने की धमकी देते हुए अपमानिक कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। दिलीप गहरवार ने देहात कोतवाली में धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इसपर देहात कोतवाली पुलिस ने एरिया हेड प्रदीप सिंह दो अज्ञात के खिलाफ गाली-गलौज और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी देहात कोतवाल ए खान ने बताया कि दिलीप सिंह गहरवार की तहरीर पर एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें