फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: प्रदेश में भी शराबबंदी पर लोगों ने दिया समर्थन

विज्ञापन
16 अहरौला के भकुही निषाद बस्ती में जन चौपाल में लोगों की समस्याओं को सुनते सुभासपा के राष्ट्रीय
विज्ञापन
अहरौला। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र के भकुही गहजी, अलौंवा, नफोरा, धरौली, देवरिया, विष्टारा, देहुला गोसाई, लहरपार आदि गांवों में जनचौपाल लगा ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने पंचायती राज विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के त्वरित समाधान की बात कही। कहा कि पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के स्पष्ट आदेश हैं कि सरकार की लाभकारी योजनाओं जैसे शौचालय, आवास, वृद्धा व विधवा पेंशन तथा ग्राम पंचायत विकास से जुड़े अन्य कार्य का लाभ पात्र ग्रामीणों को पारदर्शी ढंग से निर्धारित समय सीमा में दिया जाए। उन्होंने शराबबंदी का मुद्दा उठाते हुए चौपाल में लोगों से पूछा कि क्या प्रदेश में भी शराबबंदी होनी चाहिए। इस पर लोगों ने एक स्वर में समर्थन जताया। उन्होंने 22 को अहरौला जनता इंटर कॉलेज में आयोजित समरसता रैली में अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने की अपील की। सपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि अतरौलिया क्षेत्र में लंबे समय तक एक ही परिवार का वर्चस्व रहा, लेकिन क्षेत्र का अपेक्षित विकास नहीं हो सका। इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गौड़, रमाशंकर राजभर, पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह, शुभम सिंह, हृदय नारायण चौबे, अभिमन्यु राजभर, निठुरी निषाद, राजन निषाद, मट्टू यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें