फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पेमेंट सेतु एप से होगा लंबित वादों का त्वरित निस्तारण

विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लगाए गए जागरुकता ​शिविर में बोलते अति​थि।
विज्ञापन
मिर्जापुर। बार एसोसिएशन सभागार में शनिवार को पेमेंट सेतु एप के प्रचार-प्रसार के लिए विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें अधिवक्ताओं और आमजन को एप की उपयोगिता और कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। बताया गया कि इस डिजिटल सुविधा के माध्यम से न्यायालयों में लंबित वादों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित निस्तारण कराया जा सकता है।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश अनुपम कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में अधिवक्ताओं से एप के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने की अपील की गई। साथ ही लोगों को अपने लंबित वादों के निस्तारण के लिए इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम संतोष कुमार गौतम, अपर जनपद न्यायाधीश-छह आसिफ इकबाल रिजवी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल कुमार सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आनंद कुमार द्वितीय और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभयराज सिंह मौजूद रहे। संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश त्रिपाठी ने किया। शिविर में लोक अदालत और मध्यस्थता के माध्यम से विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कर समय और धन बचाने की भी अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें