फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर घायल मिला मोर, इलाज से पहले दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना थाना क्षेत्र के सिहावल गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। मोर की मौत की खबर पर पहुंची वन विभाग की टीम शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

सिहावल गांव निवासी विजय शंकर पांडेय ने बताया कि मंगलवार को दोपहर में लगभग एक बजे उनके छत पर एक मोर फड़फड़ाते हुए गिर पड़ा। मोर जख्मी था। इलाज के बारे में लोग सोच ही रहे थे कि मोर ने दम तोड़ दिया। मोर की मौत की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी लालगंज केके सिंह ने वन रक्षक अनादिनाथ तिवारी को मौके पर भेजा। वन विभाग की टीम ने मोर के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम की तैयारी में जुट गई। वन क्षेत्राधिकारी ने कहा कि कि मोर का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें